{"_id":"69e681e85b65bca665016fac","slug":"double-decker-bus-hits-divider-and-crashes-into-tree-92-labourers-have-narrow-escape-rampur-news-c-282-1-smbd1027-169129-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पेड़ में घुसी, बाल-बाल बचे 92 श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पेड़ में घुसी, बाल-बाल बचे 92 श्रमिक
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा हादसा बच गया। लुधियाना से गोंडा जा रही 92 श्रमिकों से भरी निजी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी। हादसे में किसी भी श्रमिक को चोट नहीं आई।
श्रमिकों के अनुसार, रविवार देर रात ग्राम दुगनपुर के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
बताया गया कि बस में सवार सभी श्रमिक लुधियाना की फैक्टरियों में काम करते हैं और निजी बस बुक कर अपने घर गोंडा जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बस मालिक ने दूसरी बस का इंतजाम किया, जिससे सभी श्रमिकों को देर रात ही गोंडा के लिए रवाना कर दिया गया। कोतवाल पुष्कर सिंह गंगवार ने बताया कि हादसे में किसी भी श्रमिक को चोट नहीं आई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X