रिश्ता शर्मसार: पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, बचने के लिए 'पापी' बोला- प्राइवेट पार्ट में लगा खूंटा
20 जनवरी की रात बड़ी बेटी बगल में चल रहे महिला संगीत में गई थी। घर में 10 वर्षीय बेटा और 13 वर्षीय बेटी थे। रात में पिता घर पहुंचा और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। रक्तस्राव होने पर 13 वर्षीय बेटी अपनी बड़ी बहन के पास पहुंची और पूरी घटना बताई लेकिन पिता ने खूंटा लगने की बात कहकर टाल दिया।
विस्तार
कलयुगी पिता ने रात में घर में नाबालिग बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर पिता चोट लगने की बात कहकर टहलाता रहा। बेटी ने जब अपनी दादी से शिकायत की तो दादी ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी के हैं पांच बच्चे, 2023 में हो चुकी पत्नी की मौत
पुलिस के अनुसार पटवाई क्षेत्र में एक व्यक्ति के पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। उसकी पत्नी की मौत वर्ष 2023 में हो गई थी। 23 वर्षीय बेटी और 21 वर्षीय बेटा दादी व अपने ताऊ के साथ रहते हैं। 18 व 13 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा पिता के साथ रहते हैं।
अकेली पाकर बनाया बेटी को हवस का शिकार
20 जनवरी की रात बड़ी बेटी बगल में चल रहे महिला संगीत में गई थी। घर में 10 वर्षीय बेटा और 13 वर्षीय बेटी थे। रात में पिता घर पहुंचा और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। रक्तस्राव होने पर 13 वर्षीय बेटी अपनी बड़ी बहन के पास पहुंची और पूरी घटना बताई लेकिन पिता ने खूंटा लगने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उसका इलाज कराया।
दादी को बताई मासूम ने आपबीती
दो दिन बाद छोटी बेटी ने पिता के साथ रहने से मना कर दिया और दादी के घर चली गई। उसने पूरी घटना दादी को बताई। दादी ने पुलिस से शिकायत की। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह फरार हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
