सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   FIR lodged against five for abusing and threatening

Rampur News: गालियां व धमकी देने में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against five for abusing and threatening
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर महिला को धमकाने के आरोप में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के चौकी हाजियानी निवासी सीमा ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया था कि वह आशा के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है पति सचिन से तलाक का मुकदमा परिवार न्यायालय में चल रहा है। आरोप है पति सचिन, सास लक्ष्मी, ससुर नरेश, देवर नितिन और अमन घर पर व रास्ते में रोककर गाली गलौज करते हैं। अशब्द बोलकर उसकी छवि खराब करते हैं।
Trending Videos

बताया पति घर से निकलने पर गला काट कर जान से मारने की धमकी देता है, जिससे वह नौकरी सही ढंग से नहीं कर पा रही हैं। आरोप है समझाने पर उनकी सहेली को भी गालियां दी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed