सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   High-speed Thar collides with tree, teenager dies, one injured

Rampur News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार थार, किशोर की मौत, एक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
High-speed Thar collides with tree, teenager dies, one injured
विज्ञापन
स्वार। बिलासपुर मार्ग पर रजानगर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई जिससे 17 वर्षीय इरशान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका साथी फरमान गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए रामपुर भेजा गया है। परिजन ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि गांव में भी गम का माहौल है।
Trending Videos

बुधवार की रात तरावीह की नमाज अदा करने के बाद स्वार कोतवाली क्षेत्र के रजानगर निवासी इरशान अपने साथी फरमान के साथ स्वार घूमने के लिए आए थे। वापस गांव आने के बाद वह बिलासपुर की ओर जा रहे थे कि पेट्रोल पंप के पास, रात लगभग पौने 11 बजे गाड़ी की गति तेज होने के कारण बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिड़ंत और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक की पहचान करते हुए परिजन को सूचना दी। कुछ ही देर में तमाम ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने जब देखा तो इरशान की सांसें थम चुकी थीं। फरमान को घायल हालत में तत्काल ही रामपुर ले जाया गया।
मृतक के पिता इरशाद अली बिना किसी कार्रवाई के बेटे का शव घर ले गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम गया। मां समेत बहन और भाई फफक-फफक कर रो उठे। ग्रामीण भी गमजदा दिखाई दिए। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि परिजन ने कोई कार्रवाई नहीं चाही, जिसके चलते युवक का शव वह अपने घर ले गए।

-------------------------
पांच बहन-भाइयों में दूसरे नंबर के थे इरशान
इरशाद के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी के बाद दूसरे स्थान पर इरशान थे। इरशान दिल्ली में एसी का काम सीखते थे। वह रमजान के रोजे रखने के लिए घर आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed