{"_id":"69ab2da40383169b8b019e97","slug":"auto-falls-into-ditch-after-being-hit-by-dumper-nine-people-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1016-165710-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डंपर की टक्कर से ऑटो खंती में गिरा, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डंपर की टक्कर से ऑटो खंती में गिरा, नौ लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। तेज रफ्तार अज्ञात डंपर की टक्कर से एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरा। हादसे में ऑटो सवार महिला समेत नौ लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के धांतिया गांव निवासी ऑटो चालक सूरजपाल अपने परिजनों के साथ संभल के दयोरा गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाहबाद के रामगंगा पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो खंती में जा गिरा।
राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। बुजुर्ग सूरजपाल, रामबेटी और ज्ञाना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं शकुंतला, हरि सिंह, निर्दोष समेत अन्य को हल्की चोटें आई हैं।
Trending Videos