सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Goods and spray tank stolen from farmer's house

Rampur News: किसान के घर से सामान और स्प्रे टंकी चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Goods and spray tank stolen from farmer's house
विज्ञापन
स्वार। थाना मिलकखानम क्षेत्र के गांव शादीनगर हजीरा में एक किसान के घर से घरेलू सामान और कीटनाशक स्प्रे की टंकी चोरी हो गई। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
Trending Videos


गांव निवासी किसान अर्जुन के अनुसार वह रात में परिवार के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस आया और घरेलू सामान व कीटनाशक छिड़काव करने की टंकी चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी उसके भाई के घर चोरी हुई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपी के पास से सामान बरामद किया था। आरोप है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed