सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Deadly attack due to enmity, mother and son injured

Rampur News: रंजिश में जानलेवा हमला, मां-बेटा घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack due to enmity, mother and son injured
विज्ञापन
केमरी। पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर एक ग्रामीण के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। हमले में मां-बेटा घायल हो गए। ग्रामीण की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

क्षेत्र के ग्राम शादीनगर निवासी रमेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने दो बेटों व पत्नी के साथ घर में बैठा था। तभी अचानक से थाना शहजादनगर क्षेत्र के ग्राम निपनिया निवासी दो भाई हाथों में तलवार लिए घर में घुस आए और उसके बेटों पर हमला किया। आरोपियों ने तलवार से उसके बेटे के सिर पर और उसकी पत्नी के हाथ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में बेटा और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने के बाद घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed