{"_id":"69ab2c43633722de740106d9","slug":"in-a-dispute-over-chak-road-a-young-man-was-shot-inside-his-house-and-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1029-165693-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चकरोड के विवाद में युवक को घर में घुसकर मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चकरोड के विवाद में युवक को घर में घुसकर मारी गोली, घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव जालफ नगला में चकरोड के विवाद को लेकर चार लोगों ने घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की और तमंचे से गोली मार दी। घटना में युवक घायल हो गया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव निवासी रशीद अहमद के अनुसार, पांच मार्च को उसके भाई रईस अहमद का गांव के ही याफिस, जीशान, नवाब दूला और इरफान से खेत के रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि कुछ देर बाद चारों आरोपी उसके घर में घुस आए और रईस के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान याफिस ने तमंचे से फायर कर दिया, जिसकी गोली रईस के हाथ में लग गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Trending Videos