{"_id":"69ab2b6930c7e1b64404f504","slug":"prosecution-concludes-arguments-in-azam-abdullahs-two-pan-card-case-rampur-news-c-282-1-rmp1004-165728-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आजम-अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में अभियोजन की बहस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आजम-अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में अभियोजन की बहस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर शुक्रवार को अभियोजन की बहस जारी रही। अब इस मामले की सुनवाई अब दस मार्च को होगी।
सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन की ओर से सजा बढ़ाए जाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से बहस हुई। बहस दिन भर जारी रही । एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार शुक्रवार को अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस हुई। इस मामले में दस मार्च को सुनवाई होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
यतीमखाना मामले में 13 को सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ चल रहे यतीमखाना बस्ती को कब्जाने के मामले में कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 13 मार्च को होगी। कोतवाली में 2019 में दर्ज इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। संवाद
Trending Videos