{"_id":"69f7aacc009ebf4f8c06c097","slug":"husband-and-in-laws-accused-of-dowry-harassment-rampur-news-c-282-1-smbd1029-170138-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 04 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। थाना मिलकखानम क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम कुम्हरिया कलां निवासी गुलशाद ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही पति, सास व अन्य परिजन दहेज में मोटरसाइकिल व अन्य सामान की मांग करते हुए मारपीट करने लगे।
पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे गाली-गलौज कर घर से निकालने की धमकी दी जाती थी। तीन मई की सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटा, जिससे उसे चोटें आईं। थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos