सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   In a domestic dispute, the wife set herself and her husband on fire, both were burnt.

Rampur News: गृह क्लेश में पत्नी ने खुद और पति पर लगाई आग, दोनों झुलसे

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
In a domestic dispute, the wife set herself and her husband on fire, both were burnt.
विज्ञापन
दढ़ियाल। क्षेत्र के ग्राम मवाना में गृह क्लेश के चलते एक महिला ने अपने और पति पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
Trending Videos

रविवार दोपहर करीब तीन बजे मजदूरी कर घर लौटे रोहित का पत्नी नीलू से विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर नीलू ने खुद पर और पति पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। घटना से घर और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार पत्नी नीलू की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक रोहित की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दंपती का एक वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed