सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Interrogation of named accused in the case of the youth's body found in Khandiya.

Rampur News: खंडिया में मिले युवक के शव मामले में नामजद आरोपियों से पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Interrogation of named accused in the case of the youth's body found in Khandiya.
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडिया में मिले मुरादाबाद निवासी मनोज की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों से कई घंटे तक पूछताछ की। पुलिस हर पहलू पर पूछताछ कर आरोपों की पुष्टि करने में जुटी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडिया का है। सोमवार को गांव के बाहर सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसके मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में परिजन भी अजीमनगर थाने पहुंच गए। मृतक की पहचान मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम दयानाथपुर निवासी धरम सिंह के 28 वर्षीय बेटे मनोज के रूप में हुई। इस मामले में मृतक की बहन की तहरीर पर एक महिला, उसके बेटे और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि मनोज का खंडिया गांव निवासी एक विधवा महिला से प्रेम प्रसंग था। वह अक्सर उससे मिलने गांव आता था, जिसका महिला के परिजन विरोध करते थे। इसको लेकर पंचायत भी बुलाई गई थी, जिसमें समझौता हो गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भारी वस्तु से चोट लगने के कारण मनोज की मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और अवैध संबंधों के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed