सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard cub trapped in hunters' net, forest department's cage failed

Rampur News: शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुए का शावक, वन विभाग का पिंजरा नहीं आया काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Leopard cub trapped in hunters' net, forest department's cage failed
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र में पांच महीने से तेंदुए की दहशत थी। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया था लेकिन तेंदुआ नहीं पकड़ा गया। रविवार को शिकारियों की ओर से जंगल में शिकार करने के लिए लगाए गए जाल में तेंदुए का शावक फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने शावक को रेस्क्यू किया।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि तेंदुआ बीते पांच महीनों से जमना-जमनी, धर्मपुर उत्तरी, करीमपुर, वेलवाड़ा और कुंदनपुर खादर क्षेत्र में लगातार चहलकदमी कर रहा था। इसके साथ ही उसके शावक भी दिख रहे थे। लोगों के कई बार अनुरोध के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया लेकिन तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि हुसैनगंज के जंगल में लगाए गए शिकारियों के जाल में तेंदुए का शावक फंस गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों सहित आसपास के गांव के लोगों की भारी भीड़ भी शावक को देखने पहुंच गई। लोगों ने बताया कि जाल में फंसने के कारण शावक घायल भी हुआ है। उधर, लोगों को अब मादा तेंदुए का डर शता रहा है।
डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि शावक को रेस्क्यू कर लिया गया है। उसका इलाज कराकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। बताया कि शिकारियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed