सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RTE: FIR will be lodged if fake documents are found

आरटीई : फर्जी दस्तावेज मिलने पर होगी एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 09 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
RTE: FIR will be lodged if fake documents are found
विज्ञापन
रामपुर। आरटीई के तहत पहले दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जाता था लेकिन इस बार शासन की ओर से सख्त कदम उठाया गया है। यदि किसी अभिभावक ने फर्जी आय प्रमाणपत्र लगाया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
Trending Videos

आरटीई योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजाेर बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है। इस बार आरटीई में लगाए गए आय प्रमाणपत्रों की रैंडम जांच कराने का निर्णय लिया गया है। अब तक की व्यवस्था में यदि किसी छात्र का आय प्रमाणपत्र फर्जी पाया जाता था तो केवल उसका आवेदन रद्द कर दिया जाता था। इससे गलत तरीके से लाभ लेने वालों के हौसले बुलंद हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र पाए जाने पर अभिभावक के साथ-साथ प्रमाणपत्र जारी करने वाले लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज होगी। इससे गलत तरीके से प्रवेश लेने वालों में कमी आएगी और जो इसके असली हकदार हैं उन्हें आसानी से प्रवेश मिल सकेगा।
----------------------

आरटीई के तहत आए आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही तहसील से जारी प्रमाणपत्रों की रैंडम जांच हाेगी। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज प्रमाणपत्र के नंबरों का तहसील रिकॉर्ड से मिलान कराया जाएगा। दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। -कल्पना देवी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed