सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman beaten and thrown out of house

Rampur News: महिला को पीटकर घर से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten and thrown out of house
विज्ञापन
पटवाई। पुलिस ने विवाहिता के साथ मारपीट व घर ने निकालने के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के कलरख गांव निवासी पुष्पा देवी ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 12 वर्ष पूर्व उनका विवाह मंडैयान बुद्धपुर निवासी तोताराम के साथ हुआ था। आरोप है 10 मई 2024 को उनके पति तोताराम, देवर प्रेमपाल, देवरानी मीना, रिश्तेदार अमर सिंह ने एक राय होकर उनको मारापीटा व घर से निकाल दिया। बताया तब से वह अपने चार बच्चों के साथ मायके में रह रही हैं। आरोप है कि पटवाई थाने के कई चक्कर लगाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई जिसके बाद एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed