सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused of celebratory firing arrested, pistol recovered

Rampur News: हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of celebratory firing arrested, pistol recovered
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मधुपुरा गांव में आए मेहमान को जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम निवासी मोहल्ला खताड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल (उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी का कोर्ट में चालान कर दिया गया है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार दो जनवरी को ग्राम मधुपुरा में आयोजित जन्मदिन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पऱ वायरल हुआ था।
मामले में छह फरवरी को कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें सत्यम निवासी मोहल्ला खताड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल (उत्तराखंड) नामजद हुआ था। पुलिस ने उसे तहसील तिराहा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। उसका कोर्ट में चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed