सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman arrested for murder of old woman, sent to jail

Rampur News: वृद्धा की हत्या में महिला गिरफ्तार, भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for murder of old woman, sent to jail
विज्ञापन
रामपुर। टांडा में वृद्धा का गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी सहित अन्य सबूतों के आधार पर हत्यारोपी महिला गुलफ्शा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इतनी शातिर है उसने पुलिस को अभी तक हत्या करने का कारण नहीं बताया है। पुलिस ने हत्यारोपी महिला की पहचान जूते और बुर्के से की है। हालांकि अभी इस हत्या में और भी खुलासा हो सकता है। आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

टांडा क्षेत्र में शनिवार दोपहर नगर के मोहल्ला नज्जूपुरा में वृद्धा रफत शाहीन की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की बात सामने आई है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जांच की तो सीसीटीवी में एक महिला हल्के पीले बुर्के में रफत के घर जाती दिखाई दी। इसके बाद इस गली से एक घंटा 15 मिनट बाद बाहर निकलती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब इस महिला से पूछताछ की तो उसने मृतका रफत शाहीन के बगल में अपनी बहन के घर जाने की बात बताई। पुलिस ने जब शक के आधार पर गुलफ्शा के घर छापा मारा तो घर से सीसीटीवी में दिख रहा हल्के पीले कलर का बुर्का और घटना के समय प्रयोग किए गए जूते मिल गए। हत्यारोपी महिला ने मृतका के साथ 1:10 घंटे रहने की बात कबूली है लेकिन उसने हत्या करने का कारण अभी तक नहीं बताया है।

गला घोंटने के दौरान दोनों में हुआ संघर्ष
पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि बुजुर्ग महिला कि मौत गला दबाने से हुई है। इस दौरान बुजुर्ग महिला का सिर भी पटका गया है। हत्यारोपी महिला की जांच की गई तो उसके गले, गाल, हाथ सहित कई जगह नाखूनों के निशान हैं। इससे साफ है कि हत्या करने के दौरान दोनों के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। ये निशान उसी के हैं।
---

ऐसे पता चला हो गई हत्या
रफत शाहीन प्रत्येक शनिवार को तीन बजे अपने घर पर महिलाओं के साथ बैठक कर धर्म के बारे में बताती थी। हत्यारोपी सहित कई महिलाएं उनके घर जाती थीं। शनिवार दोपहर जब 2:30 बजे दूसरी महिला रफत शाहीन के घर पहुंची तो घर का सामान बिखरा हुआ था। उसने इसकी जानकारी दुकान पर जाकर रफत के बेटे और पति को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
----

हत्या में अन्य के शामिल होने की आशंका
पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच में सामने आया है कि हत्या के दिन से ही हत्यारोपी महिला का एक रिश्तेदार भी गायब है। उधर, मृतका के घर में बिखरा सामान, अलमारी खुला होना भी पुलिस की जांच में सवाल खड़े कर रहा है।

कोट---
हत्यारोपी महिला गुलफ्शा निवासी आजादनगर टांडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का पता चल जाएगा। -विद्यासागर मिश्र, एसपी रामपुर

000000000000
भारी भीड़ के बीच किया सुपुर्द-ए-खाक

टांडा। मोहल्ला नज्जुपुरा में वृद्धा रफत शाहीन का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात उनके आवास पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शनिवार को उनके घर में घुसकर लूटपाट की गई थी। उनकी गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही उनके घर सांत्वना देने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज, सरफराज आलम, मकसूद लाला, विधायक प्रतिनिधि शरीफ अहमद समेत नगर के सभी गणमान्य लोग महिला के घर देर रात तक जुट रहे। रविवार सुबह करीब दस बजे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, रिश्तेदारों और परिचितों की मौजूदगी में वृद्धा को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed