सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard spotted again in Masvasi; video goes viral.

Rampur News: मसवासी में फिर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again in Masvasi; video goes viral.
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी करते एक बार फिर वीडियो वायरल हुआ है। इससे आसपास क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए पिंजरा लगाकर शीघ्र ही तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

मामला मसवासी क्षेत्र के गांव भूबरा मुस्तेहकम के चौहद्दा कोसी नदी के आसपास का बताया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि चौहद्दा गांव के संदीप सिंह और रक्षपाल सिंह कार से जमना-जमनी की ओर जा रहे थे कि तभी अचानक कोसी नदी के नजदीक झाड़ियों से निकलकर सामने आए तेंदुए पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने कार के भीतर बैठकर तेंदुए की चहलकदमी की फुटेज मोबाइल में कैद कर ली।
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। डर की वजह से तमाम किसान कोसी नदी की ओर अपने खेतों पर भी नहीं जा सके। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र ही तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन दरोगा अतुल चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही कांबिंग ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed