{"_id":"69655f4138256163d107b742","slug":"lineman-commits-suicide-after-fir-is-lodged-for-molestation-rampur-news-c-282-1-rmp1022-161889-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज होते ही लाइनमैन ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज होते ही लाइनमैन ने दे दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी में पेड़ से लटका मिला बिजली विभाग के लाइनमैन का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफनी (रामपुर)। क्षेत्र के रूपपुर गांव में बिजली विभाग के लाइनमैन का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि उसके एक महिला से संबंध थे, उसने रविवार को लाइनमैन के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी से परेशान होकर उसने जान दे दी। लाइनमैन के पिता ने थाने में तहरीर देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृतक की पत्नी ने भी महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति की हत्या की आशंका जताई है। पत्नी का कहना है कि महिला उसके पति पर लगातार मानसिक दबाव बना रही थी।
सोमवार सुबह ग्रामीण गन्ने की फसल काटने गांव के पास खेत में गए तो एक पेड़ से युवक का शव लटक रहा था। उसकी गर्दन में मफलर से फंदा लगा था। पास जाकर देखा तो पता चला कि शव गांव निवासी भान सिंह (35) का है। ग्रामीणों ने परिजनों और थाना पुलिस को जानकारी दी।
भान सिंह बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन था और वर्तमान में रवाना पट्टी के बिजलीघर में तैनात था। परिजनों के अनुसार वह रविवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। मोबाइल बंद होने पर परिजन पूरी रात परेशान रहे। आसपास में भी तलाश किया। रिश्तेदारों में फोन कर जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह जंगल में शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
-- -
अवैध संबंधों में गई युवक की जान
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। भान सिंह के पड़ोसी गांव की एक महिला से दो साल से संबंध थे। इसी को लेकर पिछले काफी समय से पत्नी से तनाव बना हुआ था। उसकी पत्नी सुमन ने बताया कि कि महिला उसके पति पर लगातार मानसिक दबाव बना रही थी और उसे ब्लैकमेल भी कर रही थी।
परिजनों के मुताबिक घटना से एक दिन पहले ही महिला ने भान सिंह के खिलाफ सैफनी थाने में छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जैसे ही मुकदमे की जानकारी भान सिंह को हुई तो वह परेशान हो गया। उसी शाम वह अपने घर से निकल गया और फिर नहीं लौटा।
-- -
पत्नी ने पहले भी दी थी तहरीर
करीब चार माह पहले भी घरेलू कलह के चलते मृतक की पत्नी ने अपने पति और महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। कुछ लोगों ने इस मामले में पति-पत्नी के बीच समझौता करा दिया था। परिजनों का आरोप है कि समझौते के बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही, जिससे घर में फिर विवाद होने लगा। भान सिंह के तीन बच्चे भी हैं।
कोट-
लाइनमैन के खिलाफ छेड़खानी का प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। -विद्यासागर मिश्र, एसपी
Trending Videos