सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Middle-aged man returning after fixing a marriage dies in a road accident, three injured

Rampur News: रिश्ता तय कर लौट रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man returning after fixing a marriage dies in a road accident, three injured
विज्ञापन
शाहबाद। भांजे की बेटी का रिश्ता तय कर लौट रहे बाइक सवार अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। हादसा आंवला रोड स्थित रुस्तमपुर मोड़ पर हुआ।
Trending Videos

बदायूं के बिसौली क्षेत्र के गुलड़िया गांव निवासी बनवारी सिंह (53) अपने साले राजेंद्र और दामाद भीकम सिंह के साथ भांजे बालिस्टर सिंह की बेटी अमृता का रिश्ता तय कर वापस बंदार लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र के अनुसार, रुस्तमपुर मोड़ पर आंवला की ओर मुड़ते समय सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर में बाइक चला रहे भीकम सिंह दूर जा गिरे। बीच में बैठे बनवारी सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र को हल्की चोटें आईं। दूसरी बाइक सवार अज्ञात भी घायल हुए और अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग गए।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस जब शव उठाने पहुंची तो परिजनों ने विरोध कर हंगामा किया और परिवार के अन्य सदस्यों के आने तक इंतजार की मांग की। बाद में पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed