सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Raid on hotel-restaurant running without fire NOC, 11 arrested

Rampur News: बिना फायर एनओसी चल रहे होटल-रेस्टोरेंट पर छापा, 11 गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Raid on hotel-restaurant running without fire NOC, 11 arrested
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस ने अग्निश्मन विभाग की बिना एनओसी के संचालित हो रहे होटलों और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइंस क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान तीन होटलों व रेस्टोरेंट को बंद कराया गया और विरोध करने पर 11 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

एसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। जांच में बिना फायर एनओसी, लाइसेंस और नगर पालिका परिषद की अनुमति के होटल व रेस्टोरेंट संचालित पाए गए। पुलिस ने होटल साईं, होटल ऑल इज वैल और फूड हाउस को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। होटल साईं से विकास नगर निवासी हरपाल सिंह, बाबादीप सिंह नगर के राजू, रजा टैक्सटाइल्स कॉलोनी निवासी जगमोहन को गिरफ्तार किया गया।
फूड हाउस से कल्याणपुर गांव निवासी प्रमोद, पुराना गंज निवासी किशोर, बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवदिया गांव निवासी अवनीश कुमार, मुरादाबाद कटघर निवासी टीटू चौहान, बाबादीप सिंह नगर निवासी विशाल कुमार और सनी कुमार को पकड़ा गया।
इसके अलावा ऑल इज वैल रेस्टोरेंट से अर्स और मनप्रीत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed