सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Cricket Cup begins with great fanfare

Rampur News: रामपुर क्रिकेट कप का धूमधाम से आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rampur Cricket Cup begins with great fanfare
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। इस दौरान पहले दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। यह प्रतियोगिता 10 अप्रैल तक चलेगी।
Trending Videos

सोमवार शाम करीब चार बजे शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित रामपुर क्रिकेट कप टी-25 का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला, पूर्व डीजीपी डीएस चौहान ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि रामपुर के खिलाड़ियों से कहना चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दिखाएं और मेहनत करें। बेहतर प्रदर्शन से कोई भी कहीं भी पहुंच सकता है। उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि झांसी का एक लड़का अभावों में भी निकल गया। प्रदेश स्तर पर सभी के लिए दरवाजे खुले हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी के 18 खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। इसकी यही वजह है कि जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया, फिर प्रदेश स्तर को बढ़े जबकि एक खिलाड़ी को तो साढ़े 14 करोड़ रुपये में चेन्नई की टीम ने खरीदा। इसका मतलब यह है कि संभावनाएं बहुत हैं, बस जज्बा होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक एवं पूर्व डीजीपी डीएस चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और ऐसे टूर्नामेंट उन्हें आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। विधायक आकाश सक्सेना ने उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं, पूर्व डीजीपी को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बलदेव सिंह औलख की अनुपस्थिति में उनके बेटे गुरकीरत सिंह को सम्मानित किया गया। संचालन अंबर वशिष्ठ और अदनान ने किया। इस मौके रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफान हुसैन और सचिव बसंत सिंह बघेल, एएसपी अनुराग सिंह, पालिकाध्यक्ष के पति मामून शाह, नावेद, नितिन कुमार, अंबर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
----------------

आज होगा पहला मुकाबला

रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में पहला मुकाबला मंगलवार को रामपुर किंग्स और रामपुर एवेंजर्स के बीच होगा। टूर्नामेंट में 10 टीमें खेलेंगी, जिसमें ग्रुप ए और ग्रुप बी बनाए गए हैं। इसमें ग्रुप ए में रामपुर किंग्स, रामपुर एवेंजर्स, रामपुर टाइटंस, रामपुर चैलेंजर्स और रामपुर स्ट्राइकर्स शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में रामपुर वॉरियर्स रामपुर ब्लास्टर्स, रामपुर मेवरिक्स, रामपुर ग्लेडिएटर्स और रामपुर रॉयल्स टीमें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed