फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tempo carrying passengers collides with nilgai; six injured.

Rampur News: नीलगाय से टकराया सवारियों से भरा टेंपो, छह घायल

Mon, 13 Jul 2026 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tempo carrying passengers collides with nilgai; six injured.
शाहबाद। शादी समारोह से लौट रहे सवारियों से भरे एक टेंपो की शनिवार रात बिलारी रोड पर नीलगाय से टक्कर हो गई। हादसे में एक किशोरी और एक बालिका समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

धुरियाई गांव निवासी विक्की ने बताया कि उनका भाई जबर सिंह टेंपो चलाता है। शनिवार को वह बुकिंग पर सवारियों को लेकर मुरादाबाद के जिगनिया गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। रात करीब आठ बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिलारी रोड पर चौकोनी गांव के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

हादसे में टेंपो चालक जबर सिंह के अलावा सोरन सिंह, उनकी 17 वर्षीय बेटी रूबी, रणवीर की पत्नी पुनीता, उनकी चार वर्षीय बेटी तनु और धर्मवीर की पत्नी संतोष घायल हो गए। सूचना मिलने पर सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सोरन सिंह को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, सोरन सिंह और संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed