{"_id":"69b826c7228736234907411b","slug":"the-accused-was-arrested-after-searching-for-the-minor-rampur-news-c-282-1-smbd1025-166467-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नाबालिग को तलाश कर आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नाबालिग को तलाश कर आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड के किच्छा निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं।
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह के अनुसार, तीन मार्च को किच्छा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री उत्तराखंड सीमा से सटे एक गांव में अपनी बुआ के घर आई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई।
जांच में पता चला कि किशोरी का अपहरण किच्छा की पुरानी गल्ला मंडी निवासी अरुण कुमार ने किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के शर्मा मोड़ से अपहता को बरामद कर आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। संवाद
Trending Videos