{"_id":"69e682b4454e4ea95b0d4631","slug":"the-dilapidated-mukrampur-road-is-troubling-pedestrians-increasing-the-risk-of-accidents-rampur-news-c-282-1-smbd1025-169141-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जर्जर मुकरमपुर रोड से राहगीर परेशान, हादसों का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जर्जर मुकरमपुर रोड से राहगीर परेशान, हादसों का बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। रामपुर हाईवे से केमरी सड़क को जोड़ने वाली मुकरमपुर रोड जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। सड़क पर गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जबकि उड़ती धूल से राहगीर परेशान हैं। लोगों ने सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है।
नगर से करीब दो किलोमीटर दूर नैनीताल हाईवे नवीन मंडी जीरो प्वाइंट से मुकरमपुर गांव होते हुए यह सड़क केमरी मार्ग से मिलती है। करीब दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ गुजरते हैं। किसान इस सड़क का उपयोग शॉर्टकट के रूप में कर अपनी फसल अनाज मंडी तक ले जाते हैं।
लोगों का कहना है कि करीब पांच वर्ष पहले बनी यह सड़क भारी वाहनों के आवागमन से जर्जर हो गई है, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। धूल के कारण लोगों के बीमार होने की शिकायत है, जबकि बरसात में कीचड़ से विशेषकर छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। लोगों ने सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की है।
000
यह सड़क कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से डाली गई थी जो अब जर्जर हो चुकी है। अधिकारियों व राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से मिलकर इस सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। -ओम प्रकाश सिंह यादव, ग्राम प्रधान, कोठा जागीर
000
क्या कहते हैं लोग
इस सड़क का किसान मंडी जाने के लिए छोटे रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इस सड़क का निर्माण शीघ्र होना चाहिए। -विशाल यादव, पिपलिया गोपाल का मजरा
000
सड़क जर्जर होने की वजह से रोजाना ही हादसे होते रहते हैं, ऐसे में प्रशासन को जर्जर सड़क का शीघ्र निर्माण करना चाहिए। राम अवतार, पिपलिया मिश्र, बिलासपुर
000
इस सड़क से होकर किसानों के अलावा तमाम छात्र-छात्राएं भी राजकीय महाविद्यालय आती-जाती हैं। धूल व बरसात में कीचड़ की वजह से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। -अमन सिंह यादव, ग्राम पिपलिया गोपाल, बिलासपुर
000
मुकरमपुर सड़क का उपयोग भारी तादाद में किसान व्यापारी व आम आदमी रोजाना करता है। इस महत्वपूर्ण जर्जर सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण होना चाहिए। -वीरेश कुमार गंगवार, आनंद नगर, बिलासपुर
0000
जर्जर मार्ग पर वाहनों से उड़ती धूल लोगों को बीमार कर रही है, ऐसे में अधिकारियों को इस सड़क का शीघ्र निर्माण करवाना चाहिए। -अहसान अली, खेड़ा
000
जर्जर सड़क की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। चार दिन पहले एक कैंटर की टक्कर से बिजली का खंभा भी टूट गया था। अन्य वाहनों में भी अक्सर टूट-फूट होती रहती है, इसलिए सड़क का शीघ्र निर्माण होना बेहद जरूरी है। -इंद्रजीत सिंह, ग्राम मुकरमपुर, बिलासपुर
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X