सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The young woman, adamant about getting married, arrived at her lover's house.

Rampur News: शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी के घर पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The young woman, adamant about getting married, arrived at her lover's house.
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी में प्रेमी द्वारा शादी से इन्कार किए जाने पर प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। युवती का आरोप है कि युवक ने विवाह का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और अब शादी करने से मुकर रहा है।

चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपनी बहन के देवर के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार सुबह युवती के परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे। इसी दौरान युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। कुछ देर बाद परिजन घर पर छूटा सामान लेने वापस लौटे तो उन्होंने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर परिजन भड़क उठे और युवक की पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आपसी बातचीत का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन

इसी दौरान युवती ने प्रेमी से शादी करने की जिद पकड़ ली, लेकिन युवक ने विवाह करने से साफ इन्कार कर दिया। युवक के इस रुख से विवाद और गहरा गया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब विवाह से पीछे हट रहा है।
विवाद बढ़ने पर युवती पक्ष पुलिस चौकी पहुंच गया और कार्रवाई की मांग की। देर शाम तक चौकी में दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चलते रहे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसके बाद युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई।
घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed