सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two arrested for flying kites with Chinese thread, case registered

Rampur News: चीनी मांझे से पतंग उड़ाते दो गिरफ्तार, मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 21 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for flying kites with Chinese thread, case registered
विज्ञापन
रामपुर। जानलेवा साबित हो रहे चीनी मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए बिलासपुर गेट के पास दो लोगों को पतंग उड़ाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चीनी मांझा, जिसमें लोहे व प्लास्टिक की तार लिपटी हुई थी, बरामद किया है। चीनी मांझे के इस्तेमाल में गिरफ्तारी का यह पहला मामला बताया जा रहा है।
Trending Videos

प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझे की बिक्री और उपयोग लगातार जारी है, जिससे हादसे हो रहे हैं। इन घटनाओं को देखते हुए एसपी सोमेंद्र मीणा ने चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। दो दिन पहले शहर में अभियान चलाया गया, लेकिन उस दौरान कोई बरामदगी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंज पुलिस ने गश्त के दौरान बिलासपुर गेट के पास पतंग उड़ा रहे तालिब को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चीनी मांझा बरामद हुआ। गंज कोतवाल पवन कुमार शर्मा ने बताया कि तालिब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed