सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Wife and her lover poisoned her husband, both arrested

Rampur News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दिया था जहर, दोनों गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 03 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Wife and her lover poisoned her husband, both arrested
विज्ञापन
रामपुर। एक सप्ताह से लापता मसवासी के युवक की जहर देकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके मसवासी निवासी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
Trending Videos

मसवासी क्षेत्र के खानपुर उत्तरी निवासी कुलवंत सिंह 25 अप्रैल को पत्नी से मिलने काशीपुर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पत्नी गुड्डी का व्यवहार संदिग्ध मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि गुड्डी के मसवासी निवासी कपिल उर्फ राहुल मौर्य से अवैध संबंध थे। दोनों ने मिलकर कुलवंत को शराब में जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को कार से ले जाकर नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। आईटीआई थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
0000
मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था कुलवंत

रामपुर। मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव खानपुर उत्तरी के मझरा रज्जावाला निवासी कुलवंत सिंह का विवाह करीब दस वर्ष पहले मुरादाबाद के पीपलसाना अंतर्गत गांव गनीपुर निवासी गुड्डी से हुआ था। इसके बाद गुड्डी काशीपुर के गांव बांसखेड़ा में रहने लगी थी। कुलवंत सिंह के तीन बच्चे अंश (9), युग (7) और संध्या (6) वर्ष हैं। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। संवाद
000
राजनीतिक कनेक्शन से चर्चा तेज
रामपुर। मामले में नया मोड़ तब आया, जब आरोपी युवक का संबंध मसवासी के पूर्व चेयरमैन के परिवार से जुड़ा बताया गया। इसके बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि पुलिस का कहना है कि कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की गई है और किसी प्रकार के दबाव की बात सामने नहीं आई है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर लोग इस कनेक्शन को लेकर कयास लगा रहे हैं। संवाद
0000
प्रेम प्रसंग ने उजाड़ा परिवार
रामपुर। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि अवैध संबंध किस तरह परिवार को प्रभावित करते हैं। पत्नी और प्रेमी की साजिश में पति की जान चली गई, वहीं बच्चों का भविष्य भी प्रभावित हुआ है। एक ओर पिता की मौत और दूसरी ओर मां का जेल जाना, इससे सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed