सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1658 lawyers cast their votes in the election; counting will begin at 9 AM this morning.

Saharanpur News: चुनाव में 1658 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, आज सुबह नौ बजे से होगी मतगणना

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 17 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
1658 lawyers cast their votes in the election; counting will begin at 9 AM this morning.
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव दीवानी कचहरी स्थित बार रूम के परिसर में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। निर्धारित चार बजे तक 1658 यानि 90.84 फीसदी अधिवक्ताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब शनिवार को सुबह नौ बजे से मतगणना होगी।
Trending Videos


एसोसिएशन के 11 पदों पर 23 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह दस बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। मतदान के लिए अधिवक्ताओं में सुबह से ही उत्साह रहा। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार कचहरी के गेट से ही अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए अपील कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यपाल सैनी, शहजाद अंसारी, धनंजय सिंह और राधेश्याम ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए थे। कुल 1825 मतदाताओं में से 1658 ने मत डाले हैं। बूथ नंबर एक पर 432, दो नंबर बूथ पर 411, बूथ नंबर तीन पर 402 और बूथ नंबर चार पर 413 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। शाम चार बजे मतदान अवधि समाप्त होने के बाद बॉक्स को सील कर सुरक्षित रखवा दिया गया है। शनिवार को सुबह नौ बजे से मतगणना होगी। सुरक्षा के लिहाज से पीएसी एवं पुलिस सुरक्षा बल भी तैनात रहा।

- बीएसपी ग्रुप के सामने प्रगतिशील एवं जागरूक अधिवक्ता मंच

ठाकुर बिशम्बर सिंह (बीएसपी) ग्रुप के पैनल के दावेदार अध्यक्ष पद पर राहुल त्यागी, वरिष्ठ उपाध्याय पद पर भोपाल सिंह पुंडीर मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ जैन, महासचिव पद पर सत्येंद्र वर्मा, सहसचिव पद पर सचिन सैनी व अनीता रानी ने पर्चा भरा हैं। कोषाध्यक्ष पद पर यशपाल सिंह, सीनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर मंजर हुसैन काजमी व रवि दत्त शर्मा चुनावी मैदान में हैं। जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर फोजिया फरहत व बिट्टू सहगल अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
वहीं, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच एवं जागरूक अधिवक्ता मंच गठबंधन की तरफ से अध्यक्ष पद पर रवीश कुमार माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्याय पद पर रेखा रानी पुंडीर ने चुनाव लड़ रहे हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बाबूराम, महासचिव पद पर पालम राणा, सहसचिव पद पर प्रवेश व फैसल, कोषाध्यक्ष पद पर गौरव दीक्षित, सीनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर समय सिंह व दिलीप सेठ दावेदार हैं। जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर अंकित चौधरी व नैन कुमार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सह सचिव पद पर एक निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद साकिब भी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed