सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   47.50 lakh cheated in the name of land, FIR against five

Saharanpur News: जमीन के नाम पर 47.50 लाख ठगे, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
47.50 lakh cheated in the name of land, FIR against five
विज्ञापन
- न्यायालय के आदेश पर बेहट पुलिस ने की कार्रवाई
Trending Videos


- रुपये मांगने पर की मारपीट, जान से मारने की धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी

बेहट। सहारनपुर की अमन विहार काॅलोनी में 500 वर्ग गज जमीन के नाम पर नूर बस्ती थाना कोतवाली देहात निवासी मोहम्मद अकबर से पांच लोगों ने 47.50 रुपये लाख ठग लिए। आरोप है, कि आरोपियों ने उसे बेहट कस्बे के पास जंगल में ले जाकर मारपीट करते हुए रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
न्यायालय के आदेश पर बेहट पुलिस ने पीड़ित की तरफ से आरोपी अशरफ, इस्माईल व आमिर निवासी मुन्नीबाई नया बाजार थाना कोतवाली नगर, मोहम्मद मुस्तकीम नंद विहार काॅलोनी देहरादून रोड थाना जनकपुरी व मोहम्मद अजमल निवासी नखासा बाहर थाना कोतवाली नगर सहारनपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मोहम्मद अकबर ने बताया, कि उसे कुछ जमीन खरीदनी थी। आरोपी अशरफ व अजमल उसके पास आए और कहने लगे कि बेहट अड्डे के पास अमन विहार काॅलोनी में उनकी 500 वर्ग गज जमीन है। उन्होंने उसे जमीन दिखाई और 47.50 लाख में सौदा तय हो गया। उसने अशरफ के खाते में तीन लाख, उसके द्वारा बताए नईम के खाते में 2.50 लाख और एक अन्य खाते में 1.50 लाख रुपये डलवाए। आरोपी इस्माइल के खाते में 1.50 लाख, अशरफ द्वारा बताए गए उनकी कंपनी आरएस ट्रेडर्स के खाते में पांच लाख आरटीजीएस के माध्यम से भेजे। इसके बाद फिर उनकी कंपनी के खाते में पांच लाख आरटीजीएस के माध्यम से भेजे। 5.85 लाख अशरफ के खाते में फिर डलवाए। कुल 24.35 लाख आरोपियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके 10 दिन बाद उसने 23.15 लाख आरोपियों को नकद दिए। उसने आरोपियों से जमीन का बैनामा करने के लिए कहा। आरोप है, कि आरोपियों ने उसे बेहट बुलाया और जंगल में ले जाकर उसे बेरहमी से पीटा और धमकी दी, कि यदि उसने अगर बैनामा करने के लिए कहा या रकम वापस मांगी तो उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed