सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Changing global conditions are driving up prices, and jewelry buyers are missing from the market.

Saharanpur News: बदलती वैश्विक परिस्थितियों से बढ़ रहे दाम, गहने खरीदार बाजार से गायब

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Changing global conditions are driving up prices, and jewelry buyers are missing from the market.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सहारनपुर। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के चलते सोने और चांदी के दामों में उछाल आया है। बदलती वैश्विक परिस्थितियों से सोने और चांदी के दाम बढ़े हैं। 31 जनवरी के बाद पहली बार चांदी के दाम तीन लाख के आसपास रहे। बाजार से गहनों के खरीदार गायब होने लगे हैं।
सराफा कारोबारी विभु गोयल ने बताया कि बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच सोने और चांदी के दामों मे तेजी आई है। रविवार को सोने के दाम करीब 1.70 लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक जा पहुंचे तो वहीं चांदी भी 2.95 लाख रुपये प्रति किलो तक रही। बता दें कि 30 जनवरी को एक किलो चांदी के दाम 3.95 लाख रुपये प्रति किलो थे। सोना भी करीब 1.90 लाख प्रति दस ग्राम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 जनवरी को चांदी में 85 हजार और सोने में करीब 20 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद फरवरी के पहले पखवाड़े तक दोनों ही धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिले। अब 18 फरवरी से दामों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। विभु गाोयल का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ने लगा है। भारत ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बदलती वैश्विक परिस्थितियों का असर दोनों ही धातुओं के दामों पर पड़ता है। 18 फरवरी को चांदी के दाम 2.40 लाख रुपये प्रति किलो थे, जो 24 फरवरी को दोपहर तीन बजे 2.68 लाख रुपये प्रति किलो रहे।
इसी तरह 18 फरवरी को सोने के दाम भी 1.56 लाख रुपये प्रति दस ग्राम थे। 24 फरवरी को सोने के दाम 1.61 लाख रुपये प्रति दस ग्राम रहे। सोने के मुकाबले चांदी के दामों में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दाम बढ़ने से एक बार निवेशकों के चेहरे खिले हैं। शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार वैश्विक परिस्थितियां तेजी से बदल रहीं हैं। इसका असर दोनों धातुओं पर पड़ता है। ऐसे में दाम कहां जाकर स्थिर होंगे, कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed