सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A drug trafficker has been arrested with smack worth 1.25 crore.

Saharanpur News: सवा करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 17 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A drug trafficker has been arrested with smack worth 1.25 crore.
विज्ञापन
नकुड़(सहारनपुर)। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 557 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर आमिर खां निवासी गांव कादरगंज, थाना फतेहगंज, पूर्वी जनपद बरेली को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Trending Videos

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी रोकथाम के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त टीम बृहस्पतिवार देर रात गांव घाटमपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां संदिग्ध हालत में घूम रहे आमिर को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 557 ग्राम स्मैक, 1210 रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक तस्करी के लिए लेकर आया था। एसपी देहात ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी स्मैक तस्कर विभिन्न जनपदों में स्मैक की तस्करी करता है। पकड़े गए तस्कर ने पुलिस पूछताछ में बताया उसे स्मैक शामली के किसी व्यक्ति को देनी थी, जिसे नकुड़ कोतवाली क्षेत्र में बुलाया गया था। पुलिस ने इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed