{"_id":"6a67bac0c296ee5f780e8c22","slug":"accusation-of-mineral-contractors-murder-road-blockade-staged-in-front-of-the-kotwali-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-180476-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खनिज ठेकेदार की हत्या का आरोप, कोतवाली के सामने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खनिज ठेकेदार की हत्या का आरोप, कोतवाली के सामने लगाया जाम
Tue, 28 Jul 2026 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा/ नकुड़। गांव रणदेवा निवासी खनिज सामग्री के ठेकेदार सुंदर (58) की रुपयों के लेन-देन के विवाद में जहर देकर हत्या कर दी गई। मरने से पहले सुंदर ने अपने बेटे को ऑडियो मैसेज भेजकर दो लोगों पर जहर देने का आरोप लगाया था। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने सोमवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव नकुड़ कोतवाली के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
रणदेवा गांव निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उसके पिता सुंदर बजरी, रेत बेचने का काम करते थे। दो लोगों पर उनके पिता के काफी रुपये बकाया थे। रविवार को वे लोग अपने एक साथी के साथ उसके पिता को गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए। कुछ समय बाद किसी ने फोन कर बताया कि उसके पिता भैरमऊ गांव के रास्ते पर बेसुध हालत में पड़े हैं। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और सुंदर को नकुड़ सीएचसी पर लाए। वहां पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। वहां पर सुंदर ने बयान दिया कि जबरन जहर दिया गया है। हालत बिगड़ने पर सुंदर को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर कर दिया गया, जहां रविवार रात सुंदर की मौत हो गई।
बेटे के नाम भेजा मैसेज, इनका इलाज कर देना
बेटे चंद्रपाल ने बताया कि पिता ने उसके नंबर पर ऑडियो मैसेज भी भेज रखा था। इसमें वह दो लोगों के नाम लेकर कह रहे थे कि इन्होंने मेरी तरफ करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल दिए और जहर दे दिया। इनका इलाज कर देना। यह मैसेज उसने पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे क्षुब्ध परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद मिले शव को नकुड़ कोतवाली के सामने ले जाकर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस के साथ शव को गांव में अंतिम संस्कार के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन
-- -- -
वर्जन
मृतक के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी नकुड़