{"_id":"6a67c11c45cb19504b02e42e","slug":"cultural-news-saharanpur-news-c-27-1-smrt1009-186121-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज रात 12 बजे से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज रात 12 बजे से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षित यातायात के लिए डायवर्जन प्लान बना लिया गया था, जिसे आज रात 12 बजे से सड़कों पर लागू कर दिया जाएगा। भारी वाहनों के लिए पहले ही दिन से रूट डायवर्जन का नियम लागू होगा। इसमें हल्के चार पहिया वाहनों को दो दिन छूट दी गई। हल्के और चार पहिया वाहनों के लिए 30 जुलाई की रात से डायवर्जन लागू होगा। किस वाहन को किधर और किस मार्ग से जाना है, इसके लिए संकेतक भी लगा दिए हैं।
पुलिस और प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी योजना तैयार कर ली है। इस बार डाक कांवड़ या डीजे के लिए भी नियम लागू होंगे। जमीन से 12 फीट ऊंची कांवड़ या डीजे चल सकेंगे। इसमें वाहन और डीजे दोनों की ऊंचाई शामिल है। इसके लिए पुलिस ने जाने वाले कांवड़ियों से अपील करनी भी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी चिह्नित स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है।
n 185 किमी की दंडवत यात्रा पर निकले भगत जी, हरिद्वार में करेंगे गंगाजल अर्पित : स्योहारा मेें आस्था और अटूट श्रद्धा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी क्षेत्र के गांव मझरा बहापुर निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ भगत जी 185 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पर हरिद्वार के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह कठिन धार्मिक यात्रा 15 जुलाई से शुरू की है। ब्रजेश कुमार का कहना है कि उन्होंने भगवान शिव और मां गंगा के प्रति अपनी गहरी आस्था एवं मनोकामना पूर्ण होने पर यह संकल्प लिया था। उसी संकल्प की पूर्ति के लिए वह दंडवत करते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे और वहां गंगाजल अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। यात्रा के दौरान वह प्रतिदिन निर्धारित दूरी तय करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। श्रद्धालु उन्हें जलपान, फल और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
n कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने कसी कमर : अफजलगढ़ में पुलिस ने दुर्घटना रहित कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को शाम थाना परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीओ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक कांवड़ यात्रा को दुर्घटना रहित संपन्न कराने का संकल्प लिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को किसी तरह की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। कांवड़ियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कांवड़ यात्रा मार्गों पर नियमित पुलिस गश्त की जाएगी। सीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो जरूरी उपकरणों से लैस होगा। साथ ही उसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
शिवभक्तों को गुलदार से सचेत करने के लिए वन कर्मियों तथा पुलिसकर्मियों ने फ्लेक्सी लगाई गई है।