{"_id":"6a67ba29f1ef8e25910ecb54","slug":"cow-slaughterer-arrested-after-being-shot-in-police-encounter-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-180537-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर पकड़ा गया गोकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर पकड़ा गया गोकश
Tue, 28 Jul 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस ने सबरीपुर नदी के कच्चे रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने पर घायल हुए गोकश इसरार निवासी दतौली मुगल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक, तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं।
सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि सोमवार शाम प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर वीरेंद्र सिंह राणा पुलिस बल के साथ सबरीपुर नदी में कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सबरीपुर की तरफ से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। उन्हें पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया जो नहीं रुके और सबरीपुर नदी में कच्चे रास्ते पर भागे। पुलिस ने पीछा किया तो 300 मीटर आगे चलकर बाइक सवार बदमाशों ने जंगल में घुसकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की।
जवाबी कार्रवाई में बदमाश इसरार दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश का साथी मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस टीम मौके से भागे बदमाश के साथी की तलाश में कांबिंग कर रही है। पकड़ा गया गोकश फतेहपुर थाने पर दर्ज मामले में वांछित चल रहा था। उस पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।