{"_id":"6a82104a2ac1ffc8520f6c26","slug":"accused-pastor-arrested-for-engaging-in-a-sexual-relationship-for-seven-years-under-the-pretext-of-marriage-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-181848-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शादी का झांसा देकर सात साल तक बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी पास्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शादी का झांसा देकर सात साल तक बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी पास्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में एक चर्च का मामला, पांच लाख रुपये लेने के बाद मुकरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला ने चर्च के पास्टर पर शादी का झांसा देकर करीब सात साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही आरोपी ने पांच लाख रुपये लेकर भी नहीं दिए। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पीड़ित महिला ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2017 में पास्टर जसपाल मसीह उर्फ जसपाल भट्टी से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसके घर आने-जाने लगा। सितंबर 2019 में उसने महिला को अपने घर बुलाकर चर्च में श्रेष्ठ पद दिलाने का झांसा दिया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी करने का वादा करते हुए किराये के अलग-अलग मकानों पर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने करीब चार माह पहले शादी के लिए 10 लाख रुपये खर्च होने की बात कहते हुए उससे पांच लाख रुपये नकद लिए। इससे पहले भी वह अलग-अलग बहानों से उससे कई लाख रुपये ले चुका था। आरोप है कि आरोपी शादी के रिश्तों को भी किसी न किसी बहाने से रुकवा देता था और धमकी देता था कि यदि उसने कहीं और शादी की तो वह अपनी नस काट लेगा।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि 13 जून 2026 को उसे आरोपी के व्यवहार पर शक हुआ। इसके बाद उसने राठी चौक हकीकत नगर स्थित एक मकान में आरोपी को एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और अभद्रता करते हुए शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी पास्टर जसपाल मसीह उर्फ जसपाल भट्टी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी पास्टर को गिरफ्तार किया। उधर, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव का कहना है कि आरोपी पास्टर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।