फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agniveer recruitment rally begins today at Dr. Ambedkar Stadium; Army's preparations complete.

Saharanpur News: डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली आज से, सेना की तैयारियां पूरी

Mon, 17 Aug 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment rally begins today at Dr. Ambedkar Stadium; Army's preparations complete.
अग्निवीर भर्ती रैली के लिए नगर निगम गैराज में पहुंचे अभ्यर्थी।
-17 अगस्त से एक सितंबर तक चलने वाली भर्ती में पहले दिन दौड़ेंगे हापुड़ के युवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में सोमवार से अग्निवीर भर्ती शुरू होगी। भर्ती रैली में पहले दिन हापुड़ के अभ्यर्थी दौड़ेंगे। भर्ती को लेकर स्टेडियम में तैयारियों को पूरा कर लिया गया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से स्टेडियम मार्ग पर सामान्य आवाजाही भी रोक दी गई है। जगह-जगह सेना के जवान मुस्तैद हैं। 16 दिन चलने वाली रैली में 13 जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

कर्नल सत्यजीत बेबले ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सामान्य ड्यूटी की शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होगी, जो एक सितंबर तक चलेगी। इसके बाद दो और तीन सितंबर को ट्रेड्समैन, तीन और चार सितंबर को तकनीकी पदों पर भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि भर्ती परीक्षा में 13 जिलों के 25,920 अभ्यर्थी भाग लेंगे। अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल से गुजरना होगा। सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र, प्रमाण पत्रों की तीन-तीन फोटोकॉपी, 20 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट आदि साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देर शाम ही पहुंचना शुरू हो गए अभ्यर्थी
अग्निवीर भर्ती रैली में पहले दिन हापुड़ के अभ्यर्थी दौड़ेंगे। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी एक दिन पहले ही सहारनपुर पहुंचना शुरू हो गए। स्टेशन के आसपास स्थित होटल एवं धर्मशाला में अभ्यर्थियों ने रात गुजारी। वहीं आर्य जाट समाज कल्याण समिति ने अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जाट भवन में ठहरने की व्यवस्था की है। अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने बताया कि जाट भवन में निशुल्क ठहरने की व्यवस्था के साथ भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed