फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An announcement to offer water at Darul Uloom tomorrow, administration on alert

Saharanpur News: दारुल उलूम में कल जल चढ़ाने का एलान, प्रशासन सतर्क

Mon, 10 Aug 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
An announcement to offer water at Darul Uloom tomorrow, administration on alert
देवबंद। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने 11 अगस्त को दारुल उलूम में जल चढ़ाने का एलान किया है। इसके बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। वहीं, अपने विवादित बयानों और प्रदर्शनों को लेकर ललित शर्मा पहले भी चर्चाओं में रहे हैं। विवादित बयान की वजह से उन पर उत्तराखंड में प्राथमिकी तक दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि ललित शर्मा ने आठ अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके कहा कि वह 11 अगस्त को दारुल उलूम पहुंचकर जल चढ़ाएंगे। उनका दावा है कि दारुल उलूम परिसर में करीब 14 फीट नीचे शिव मंदिर और शिवलिंग मौजूद हैं। मई में भी ऐसा दावा करते हुए उन्होंने प्रशासन से वैज्ञानिक जांच और खोदाई कराने की मांग की थी। प्रशासन की ओर से उनके दावे की जांच के संबंध में प्रक्रिया की बात कही गई थी।
विज्ञापन

जून में देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की मौत के बाद ललित शर्मा पर कथित भड़काऊ और सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में शामली के एक कथित धर्मांतरण प्रकरण को लेकर उन्होंने प्रदर्शन और आत्मदाह की घोषणा की थी। बाद में उनके नेतृत्व में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शामली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया था। दिल्ली के उत्तम नगर में युवक तरुण की हत्या के बाद मार्च में भी उनके नाम से कथित तौर पर ईद के दौरान खून की होली खेलने जैसी चेतावनी सामने आई थी।

-----
दारुल उलूम की चुप्पी, पुलिस प्रशासन मुस्तैद
जल चढ़ाने की चेतावनी के मामले में दारुल उलूम ने कुछ भी कहने से मना कर दिया, लेकिन पुलिस प्रशासन सतर्क है। हालांकि कांवड़ यात्रा के चलते जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती है। वहीं, खुफिया विभाग के अधिकारी भी ललित शर्मा की चेतावनी के बाद सक्रिय हो गए हैं।
-----
किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
- अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, देवबंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed