फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three committed suicide by hanging themselves, one was run over by a train.

Saharanpur News: तीन ने फंदे पर लटककर दी जान, एक ट्रेन से कटा

Mon, 10 Aug 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three committed suicide by hanging themselves, one was run over by a train.
सहारनपुर/रामपुर मनिहारान। जिले में एक ही दिन में राजमिस्त्री, किशोरी समेत चार की मौत हुई। एक ओर जहां किशोरी सहित तीन के शव फंदे पर लटके मिले, वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दी। एक मामले में हत्या की भी आशंका जताई गई है। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


घटना नंबर - एक
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव में एक राजमिस्त्री ने दुष्कर्म के आरोप के बाद आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय शमीम ने शनिवार रात अपने चाचा के घेर में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को एक युवती ने शमीम और वाजिद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवती के पिता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। युवती ने बताया कि सहारनपुर से घर लौटते समय ऑटो में उसे हकीकतनगर की गलियों से सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया गया। आरोप लगने के बाद शमीम देहरादून चला गया था। पुलिस ने शमीम के न मिलने पर उसके छोटे भाई नदीम से पूछताछ की थी। इसके बाद परिजनों ने शमीम को देहरादून से वापस बुलाया था। शमीम के आत्महत्या का पता रविवार सुबह परिजनों को चला। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिस युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। शमीम अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक बेटा है, जबकि उसकी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना नंबर - दो
रामपुर मनिहारान। गांव पहांसू के पास एक मुर्गी फार्म में काम करने वाले निखिल (25) का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता सूरजपाल ने हत्या की आशंका जताते हुए तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
निखिल थाना चरथावल के बुड्ढाखेड़ा का निवासी था। वह पहांसू के पास नीटू प्रधान के मुर्गी फार्म में मजदूरी करता था। रविवार को पुलिस को उसके शव के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। पिता सूरजपाल ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे निखिल से उनकी बात हुई थी। तब वह ठीक था। उन्होंने कहा कि निखिल आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी हत्या की गई है। निखिल अविवाहित था और अपने दो भाइयों में बड़ा था।

घटना नंबर - तीन
कोतवाली मंडी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में प्रेम प्रसंग को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है।
घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। उसका छोटा भाई दुकान पर गया हुआ था। भाई के लौटने पर उसने बहन को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

घटना नंबर - चार
रामपुर मनिहारान। गांव मल्हीपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक बढ़ई का शव कटी अवस्था में मिला। मृतक की पहचान रामनगर देहात कोतवाली निवासी रविंद्र (45) के रूप में हुई है।
पुलिस को शनिवार को मल्हीपुर रेलवे फाटक के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। देर रात परिजनों ने टी-शर्ट से रविंद्र की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि रविंद्र शनिवार सुबह घर से निकला था। वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। जांच अधिकारी उम्मेद कुमार ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।


-- वर्जन
शेखपुरा कदीम में युवक ने आत्महत्या की है। इसमें एक युवक नामजद आरोपी है, जिस पर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। कोतवाली मंडी में किशोरी के आत्महत्या में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। रामपुर मनिहारान के पहांसू गांव में युवक की मौत के मामले की जांच की जा रही है।
-व्योम बिंदल, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed