फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six pilgrims injured in separate accidents on the highway

Saharanpur News: हाईवे पर अलग-अलग हादसों में छह कांवड़िये घायल

Mon, 10 Aug 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Six pilgrims injured in separate accidents on the highway
नानौता। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गंगनहर के निकट रविवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे हुआ। हरियाणा के समालखा क्षेत्र के गांव बबैल निवासी हिमांशु, सागर और आशीष स्प्लेंडर बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। गंगनहर के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से सागर की गंभीर हालत के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ देर बाद ईस्ट दिल्ली निवासी पीयूष, ऋषभ और आयुष भी बुलेट बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। गंगनहर के पास उनकी बाइक का पिछला टायर अचानक फट गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed