फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Authority's first township launch; allotment of 513 plots.

Saharanpur News: प्राधिकरण की पहली टाउनशिप लॉन्च, 513 भूखंडों का आवंटन

Fri, 31 Jul 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Authority's first township launch; allotment of 513 plots.
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) की तरफ से विकसित की जा रही मां शाकुंभरी देवी आवासीय टाउनशिप का पहला फेज बृहस्पतिवार को लॉन्च कर दिया गया। गांधी पार्क के पास कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहले फेज के 513 भूखंडों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया, जिसके लिए 3373 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सूरज पटेल के निर्देशन में ई-लॉटरी प्रक्रिया शुरू हुई। सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि सभी छह श्रेणियों के लिए 513 भूखंडों का आवंटन किया गया। इनमें एलआईजी श्रेणी के 91, एमएमआईजी के 20, एमआईजी के 110, एमआईजी सुपर के 236, एचआईजी सुपर के 17 तथा एचआईजी प्रीमियम श्रेणी के 39 भूखंड शामिल हैं। आवंटन की पूरी सूची लॉटरी समाप्त होते ही प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई, जिससे आवेदक तत्काल अपना परिणाम देख सके। इस मौके पर वित्त एवं लेखाधिकारी सूरज कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियंता सार्थक शर्मा, आवास एवं विकास परिषद के सहायक अभियंता संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

बता दें कि प्राधिकरण की तरफ से चुनहेटी गांव के पास 52.9751 हेक्टेयर में टाउनशिप तैयार की जा रही है। करीब 200 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली टाउनशिप में 1436 प्लॉट होंगे। प्लॉट दो फेज में बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
यह है टाउनशिप की खासियत
टाउनशिप में 24, 12 और नौ मीटर चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी। खेल मैदान, कम्युनिटी सेंटर, स्कूल और मेडिकल सुविधा भी रहेगी। सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, पानी, बिजली और गैस पाइपलाइन की भी सप्लाई दी जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी।
-------
फेज : 1
सेक्टर ए-11.31 हेक्टेयर (444 प्लॉट)
सेक्टर बी- 9.61 हेक्टेयर (146 प्लॉट)
सेक्टर डी- 9.72 हेक्टेयर (200 प्लॉट)
सेक्टर जी- 2.42 हेक्टेयर (केवल भवन निर्माण)
नोट: पहले फेज में कुल 790 प्लॉट है, जिसमें फिलहाल 513 प्लॉट बेचे गए।
-----
फेज : 2
सेक्टर ई- 7.28 हेक्टेयर (108 प्लॉट)
सेक्टर एफ- 12.99 हेक्टेयर (538 प्लॉट)
सेक्टर-सी कॉमर्शियल उपयोग के लिए आरक्षित कुल : 646 प्लॉट
-------
आवासीय भूखंडों का क्षेत्रफल
-90 वर्ग मीटर
-112.50 वर्ग मीटर
-135 वर्ग मीटर
-162 वर्ग मीटर
-200 वर्ग मीटर
-288 वर्ग मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed