{"_id":"6a6cfcb0c7b9dfa8e403baff","slug":"barricading-on-the-kanwar-route-access-roads-to-several-colonies-closed-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-180808-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, कई कॉलोनियों के रास्ते हो गए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, कई कॉलोनियों के रास्ते हो गए बंद
Sat, 01 Aug 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने के लिए की गई बैरिकेडिंग लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। हाल यह है कि लोगों को कुछ दूरी तय करने के लिए एक से दो किलोमीटर का चक्कर काटकर आना पड़ रहा है। महानगर के हिस्से से दूसरे हिस्से में जाने के लिए तीन चौराहों को खुला रखा गया है।
महानगर से लेकर प्रमुख मार्गों पर कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात प्लान लागू हो गया है। इसके चलते लोगों को परेशानी भी हो रही है। थाना कुतुबशेर के सामने स्थित लकड़ी बाजार, लोहानी सराय आदि से आने वाले लोगों को यदि नगर निगम, स्टेशन जाना है तो उन्हें काफी परेशानी और लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इन लोगों को घंटाघर से होते हुए जीपीओ रोड और फिर स्टेशन या नगर निगम जाना पड़ेगा। इसी तरह यदि गोविंद नगर निवासी किसी व्यक्ति को देहरादून रोड पर जाना है तो उसे भी घंटाघर होते हुए देहरादून रोड जाना होगा। इसी तरह बेरीबाग और नुमाइश कैंप जाने वाले कई रास्तों पर भी बैरिकेडिंग है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर तीन मुख्य चौराहे दर्पण सिनेमा, आंबेडकर चौक और घंटाघर के एक हिस्से से दूसरे में जाने के लिए रास्ता खुला है।
यहीं तीनों चौराहे मुख्य लाइन बन गए हैं। ऐसे में सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून रोड को भी वनवे कर दिया गया है। इस पर भी एक ही साइड पर दोनों ओर के वाहन चल रहे हैं। अन्य कई कॉलोनियों के रास्ते जो मुख्य सड़क पर आते हैं, उन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। महानगर में रूट डायवर्जन को लेकर संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। इससे महानगर निवासियों से लेकर बाहर से आने वालों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कांवड़ रूट पर बैरिकेडिंग की गई है। प्रयास है कि आम जनता को भी कोई परेशानी न हो। इसके लिए संबंधित थाना पुलिस को भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
- अभिनंदन सिंह, एसएसपी