सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP is Finishing Its Ally Parties says Imran Masood

UP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा हमला, बोले-भाजपा अपने घटक दलों को खत्म कर रही है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 17 Jan 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव नतीजों पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों का अस्तित्व खत्म कर रही है। अजित पवार और एकनाथ शिंदे को आत्ममंथन करना चाहिए।

BJP is Finishing Its Ally Parties says Imran Masood
कांग्रेस नेता इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सभी घटक दलों को “खा गई” है और अब उसके सहयोगी दलों का राजनीतिक अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

Trending Videos


अजित पवार और एकनाथ शिंदे को आत्ममंथन की सलाह

इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा के साथ जाने वाले नेताओं को यह सोचना चाहिए कि वे आज कहां खड़े हैं। उन्होंने विशेष रूप से अजित पवार और एकनाथ शिंदे का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों को आत्ममंथन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जहां थी, वहीं खड़ी है

कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी अपनी विचारधारा और आधार के साथ वहीं खड़ी है, लेकिन भाजपा के साथ गए घटक दलों का अस्तित्व खत्म हो गया है।

 

शिवसेना और एनसीपी का उदाहरण

इमरान मसूद ने कहा कि शिवसेना का 45 वर्षों तक बीएमसी पर कब्जा रहा, लेकिन आज वहां से शिवसेना का झंडा उतर चुका है, चाहे वह एकनाथ शिंदे हों या उद्धव ठाकरे। यही स्थिति एनसीपी की भी हो गई है।

 

भाजपा की राजनीति पर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति अपने सहयोगी दलों को धीरे-धीरे खत्म करने की है और यही उसकी रणनीति रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed