सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chandrashekhar will file nomination for Gorakhpur Sadar seat today, will fight in front of Yogi Adityanath

गोरखपुर सदर सीट के लिए चंद्रशेखर आज करेंगे नामांकन, योगी आदित्यनाथ के सामने लड़ेंगे चुनाव  

न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
सार

चंद्रशेखर आजाद विधान सभा सीट गोरखपुर सदर (322) सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जो आठ फरवरी को नामांकन के लिए गोरखपुर पहुंच रहे हैं। नामांकन कराने के लिए सहारनपुर से भी पदाधिकारी रवाना हुए । 

Chandrashekhar will file nomination for Gorakhpur Sadar seat today, will fight in front of Yogi Adityanath
चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मंगलवार यानी आज गोरखपुर सदर से नामांकन करेंगे। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। उनके नामांकन के लिए सहारनपुर से भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गोरखपुर के लिए रवाना हुए हैं। 
Trending Videos


जिला मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद विधान सभा सीट गोरखपुर सदर (322) सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जो आठ फरवरी को नामांकन के लिए गोरखपुर पहुंच रहे हैं। प्रदेश महासचिव डॉ. मोहम्मद आकिब ने बताया कि नामांकन के लिए चंद्रशेखर पूर्वाह्न 11:30 बजे गोरखपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : मेरठ में मंच से गरजे जयंत, कहा- वोट की चोट से लेना है लाठियों का बदला, सीएम योगी पर जमकर कसे तंज

वहां से वह सड़क मार्ग से मोहद्दीनपुर और पैडलगंज को होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर पहुंचकर वहां माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह नामांकन के लिए पहुंचेंगे। टिंकू कपिल ने बताया कि चंद्रशेखर को नामांकन कराने के लिए एक ओर जहां स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे वहीं सहारनपुर से भी कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता गोरखपुर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed