{"_id":"6a78d20f5bfa394b9401ae2a","slug":"chicken-biryani-was-being-sold-at-the-hotel-rashtriya-bajrang-dal-created-ruckuschicken-biryani-was-being-sold-at-the-hotel-rashtriya-bajrang-dal-created-ruckus-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-181431-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: होटल पर बिक रही थी चिकन बिरयानी, राष्ट्रीय बजरंग दल का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: होटल पर बिक रही थी चिकन बिरयानी, राष्ट्रीय बजरंग दल का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। रविवार को देवबंद के मोहल्ला ख्वाज बख्श में एक बिरयानी सेंटर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। यह हंगामा कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मांस की बिक्री पर लगे प्रतिबंध के बावजूद चिकन बिरयानी बेचे जाने के विरोध में किया गया। पुलिस ने बिरयानी सेंटर के कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मुरादाबादी चिकन बिरयानी सेंटर पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद प्रतिष्ठान पर मांसाहारी भोजन परोसा जा रहा था। इस दौरान मौके पर काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। संगठन के जिला सह-संयोजक रुद्र मिश्रा ने कहा कि यात्रा मार्ग पर प्रतिबंध की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस पर मांस कारोबारियों और होटल संचालकों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। मिश्रा ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर खानकाह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
हंगामा करने वालों में अजय प्रजापति, अनुज प्रजापति, लखन कुमार, सुमित कुमार, अजय कुशवाहा, रविकांत, केशव, करण और रवि शामिल थे। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस प्रकरण का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।