{"_id":"6a31a80b88e176d1d10bd515","slug":"clash-between-two-groups-seven-injured-three-vehicles-damaged-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-177708-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो पक्षों के बीच संघर्ष, सात लोग घायल, तीन गाडि़यां तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो पक्षों के बीच संघर्ष, सात लोग घायल, तीन गाडि़यां तोड़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की कमेला कॉलोनी में दो पक्षों के बीच कार की खिड़की खोलने पर संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, जबकि तीन कारों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की तरफ से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कमेला कॉलोनी में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान बरातियों की कई कार सड़क किनारे खड़ी थी। कुछ बराती वाहनों में बैठे थे। इसी दौरान एक स्थानीय युवक बाइक पर वहां से गुजर रहा था।
बताया जाता है कि तभी एक कार में बैठे व्यक्ति ने अचानक खिड़की खोल दी, जिससे बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़ा। बाइक सवार युवक ने इसका विरोध किया, जिस पर उसकी बरातियों से बहस हो गई। कुछ ही देर में युवक ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। झड़प के दौरान स्थानीय युवकों ने बरातियों की कारों पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन कार में तोड़फोड़ कर दी गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से नाहिद, नसरा, तस्लीम, सोनी, शारिक समेत सात लोग घायल हुए। सभी को अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े चार लोगों को हिरासत में लिया।
इसके बाद सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इनमें एक पक्ष की तरफ से तंजीम निवासी चांद कॉलोनी, उमेर निवासी बिलाल मस्जिद के पास कमेला कॉलोनी और दूसरे पक्ष से काशिफ व आशिफ निवासी गली नंबर तीन हल्वायियान मस्जिद के पास कमेला कॉलोनी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।