सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jivika from Saharanpur defeated Ananya from Kanpur.

Saharanpur News: कानपुर की अनन्या को सहारनपुर की जीविका ने हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Jivika from Saharanpur defeated Ananya from Kanpur.
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टेडियम में जारी प्रदेशीय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बॉक्सिंग रिंग में जीत के लिए खिलाड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। दूसरे दिन झांसी और वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 43-46 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद की आराध्या को वाराणसी मंडल की संध्या से हार का सामना करना पड़ा। झांसी मंडल की अतिका ने सहारनपुर मंडल की स्वातिका जोशी को मात दी। अगले मुकाबले में कानपुर मंडल की अनन्या को सहारनपुर मंडल की जीविका ने तीसरे राउंड में मात दी।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मुकाबला चित्रकूट मंडल की हिमांशी और गोरखपुर मंडल की अनामिका के बीच खेला गया। इसमें अनामिका ने दूसरे राउंड में जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला 33-35 किलोग्राम भार वर्ग में चित्रकूट की अंजली और झांसी मंडल की माहिका के बीच खेला गया। इसमें माहिका दूसरे राउंड में विजयी रही। 35-37 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर मंडल की दीपा शुक्ला ने झांसी मंडल की श्रद्धा को मात दी। वाराणसी मंडल की सान्वी ने चित्रकूट मंडल की सुधा को हराकर जीत दर्ज की। 37-40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रयागराज की अमृता पाल का मुकाबला गोरखपुर मंडल की आयुषी चौबे के साथ हुआ। इसमें अमृता पाल ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री और ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव प्रो. संदीप गुप्ता ने दूसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस दौरान बॉक्सिंग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, जयेंद्र, आदेश, सन्नी, प्रीति, प्रियंका, रुपेश, आकाश, गौरव, सुप्रिया आदि प्रशिक्षक का विशेष सहयोग रहा। निर्णायकों की भूमिका में कंचन भारती, कविता, सोनम, ननिका, सोमप्रकाश शर्मा, पवन कुमार, संजय कुमार, मनीष, रॉबिन सिंह, अंकित गुप्ता, राजबहादुर, विवेक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed