सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cow dung-made gulal will be sent to national celebrities including Modi and Yogi.

Saharanpur News: मोदी और योगी समेत देश की हस्तियों को भेजा जाएगा गोबर निर्मित गुलाल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cow dung-made gulal will be sent to national celebrities including Modi and Yogi.
कान्हा गौशाला में गोबर से गुलाल तैयार करते निगम कर्मचारी
विज्ञापन
- नगर निगम की गोशाला में तैयार किया जा रहा है प्राकृतिक तत्वों से सुरक्षित गुलाल
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गोशाला ने इस वर्ष पांच रंगों में गोमय गुलाल तैयार किया है। गाय के गोबर से तैयार गुलाल इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश की अनेक हस्तियों को भेजा जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मां शाकुंभरी कान्हा उपवन गोशाला प्रदेश की पहली ऐसी कान्हा गोशाला है जो गोमय गुलाल का व्यावसायिक उत्पादन कर रही है। इसका उद्देश्य श्रद्धा के साथ स्वच्छता और पर्यावरण को जोड़ना तथा गोशाला को आत्मनिर्भर बनाना है। नगर निगम की ओर से यह गोमय गुलाल प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल और हरियाणा, बिहार और दिल्ली की कई हस्तियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला प्रभारी व निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि गोबर से निर्मित इस गुलाल की शहर के अलावा बड़ी मात्रा में ऑनलाइन डिमांड को देखते हुए गोशाला में बड़े पैमाने पर गुलाल तैयार किया जा रहा है। यह गुलाल मुख्य रूप से पांच रंगों भगवा, पीला, गुलाबी, हरा तथा लाल में तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि गोमय गुलाल पूर्णतः केमिकल मुक्त और प्राकृतिक तत्वों से निर्मित होने के कारण त्वचा और आंखों के लिए सुरक्षित है तथा पूरी तरह से ‘बायो-डिग्रेडेबल’है, यानि इससे पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि लोगों की सुविधा और मांग को देखते हुए इसे 100 ग्राम और 200 ग्राम के पैकेट में पैक किया गया है। इसके अलावा घर बैठे मंगाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से भी इसकी बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed