{"_id":"69975e8316d30137b80441da","slug":"how-will-you-convert-20-crore-muslims-into-hindus-madani-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-169779-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ मुसलमानों को कैसे हिंदू बनाओगे : मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 करोड़ मुसलमानों को कैसे हिंदू बनाओगे : मदनी
विज्ञापन
मौलाना अरशद मदनी।
विज्ञापन
- भागवत के घर वापसी के बयान पर भडके मौलाना अरशद मदनी, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मुसलमानों की घर वापसी के संबंध में दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना मदनी ने सवाल दागते हुए कहा कि 20 करोड़ मुसलमानों को कैसे हिंदू बनाओगे?। ऐसे बयानों को उन्होंने देश को तबाही की ओर ले जाने वाला करार दिया है।
गुजरात के अहमदाबाद में हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद के एक कार्यक्रम का वीडियो एक्स पर मौलाना अरशद मदनी के अकाउंट से अपलोड किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें मौलाना अरशद मदनी देश के वर्तमान हालात पर चिंता जता रहे हैं और दो दिन पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पलटवार कर रहे हैं। मौलाना मदनी वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि 20 करोड़ मुसलमानों की घर वापसी जैसे बयान देश को नफरत और टकराव की ओर ले जाएंगे। जो आवाज देश को दुश्मनी की तरफ ले जाए वह वफादारी की आवाज नहीं हो सकती।
मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि देश में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव केवल धर्म निरपेक्ष संविधान के तहत ही संभव है। घर वापसी जैसे बयानों से नफरत का माहौल बनाया जा रहा है जो भारत की साझा संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मुसलमान किसी भी दबाव में धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं करेंगे। इतिहास गवाह है कि इस्लाम को मिटाने की कोशिश करने वाले खुद मिट गए, लेकिन इस्लाम आज भी जिंदा है और आगे भी रहेगा।
-- यह था मोहन भागवत का बयान
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लखनऊ में दिए बयान में कहा था कि भारत में रहने वाले मुसलमान भी हिंदू हैं और घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। उन्होंने घुसपैठ, जनसंख्या संतुलन और परिवार व्यवस्था को लेकर भी बयान दिए थे।
Trending Videos