सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crackdown on those using firecracker-emitting bullet and pressure horns, 13 two-wheelers seized

Saharanpur News: पटाखा छोड़ने वाली बुलेट व प्रेशर हॉर्न वालों पर शिकंजा, 13 दोपहिया वाहन सीज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on those using firecracker-emitting bullet and pressure horns, 13 two-wheelers seized
कोतवाली सदर बाजार में सीज बाइकें। स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे छोड़ने और प्रेशर हॉर्न बजाकर सड़क पर शोर मचाने वाले वाहन चालकों पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 दोपहिया वाहनों को सीज किया है।
Trending Videos

रविवार को कोतवाली सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने कोर्ट रोड, दिल्ली रोड पर विशेष अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान ऐसे दोपहिया वाहन चेक किए गए जिनमें अनधिकृत रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। पुलिस ने तीन बुलेट, एक स्कूटी समेत 13 दोपहिया वाहनों को सीज किया है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन और ध्वनि प्रदूषण से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वाहनों में अनधिकृत मॉडिफिकेशन न कराएं। प्रेशर हॉर्न और हूटर का प्रयोग करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed